त्योहारों के मौसम में घर में मेहमानों का आना तो लगा ही रहता है। इस बार क्यों न उन्हें कुछ नया परोसा जाए। तरह-तरह के टिक्का इसमें आपकी मदद करेंगे। यहां जानिए कैसे आप बना सकते हैं – तंदूरी गोभी टिक्का कितने लोगों के लिए- 4 कुकिंग टाइम- 75 मिनट सामग्री गोभी- 1 गाढ़ा दही- 1 कप लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच चाट मसाला पाउडर- 1 चम्मच हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर- 1 चम्मच अजवाइन- 1/2 चम्मच कसूरी मेथी- 1 चम्मच बेसन- 3 चम्मच तेल- आवश्यकतानुसार नमक- स्वादानुसार विधि गोभी की कलियों को काटकर धो लें
Author: admin
ध्यान से काला मोतिया का बिना सर्जरी इलाज संभव
आंखों की बीमारी ग्लूकोमा या काला मोतिया से पीड़ित मरीजों का बिना सर्जरी इलाज किया जा सकता है। एम्स के एक अध्ययन के मुताबिक ध्यान लगाने से आंख के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इंट्राओकुलर दबाव (आंखों का दबाव) कम करना ग्लूकोमा के मरीजों के लिए एकमात्र उपचार है। एम्स के प्रोफेसर और इस अध्ययन के पहले लेखक डॉ. तनुज दादा ने बताया कि अध्ययन के तहत 90 ग्लूकोमा मरीजों को दो समूहों में बांटा गया। एक समूह ने ग्लूकोमा दवाओं के साथ योग के एक प्रशिक्षक की निगरानी में 21 से अधिक दिनों तक हर
दिवाली बोनस से इस तरह बना सकते हैं पैसे
दिवाली में त्योहार की खुशियों के साथ नौकरीपेशा आदमी को कंपनी या सरकार की ओर से बोनस का तोहफा भी मिलता है। अतिरिक्त आय के रूप में मिलने वाली यह एकमुश्त मोटी रकम अक्सर किसी बड़ी खरीदारी में खर्च हो जाती है। कई बार इसका इस्तेमाल गैरजरूरी सामान खरीदने में भी हो जाता है। ऐसे में अगर आपको कोई ज्यादा जरूरत का सामान नहीं लेना है तो इस बार बोनस की रकम को निवेश करने का मन बनाएं। इन पैसों का इस्तेमाल थोड़ी बुद्धिमानी से करने पर आप न सिर्फ आर्थिक रूप और मजबूत बन सकेंगे, बल्कि भविष्य के लिए
लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के परिणाम स्वरूप तेल कंपनियों ने सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की। देश के चार बड़े महानगरों में दिल्ली में दोनों ईंधन के दामों में 30 और 27 पैसे की कमी आई। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 1.39 रुपये और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। दिल्ली में आज की कमी के बाद पेट्रोल का दाम 81.44 रुपये तथा डीजल का 74.92 रुपये प्रति लीटर रह गया। वार्ता के अनुसार, राजधानी में दोनों ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) नहीं घटाने को लेकर
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा
एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच निवेशकों की लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 321 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गई। एचडीएफसी बैंक के तिमाही परिणाम उम्मीद से बेहतर रहने का असर भी शेयर बाजार पर पड़ा है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की मजबूती के साथ रुपया 73.24 पर खुला जिससे धारणाा मजबूत हुई। रुपये में बेहतरी की अहम वजह कच्चे तेल की कीमतों में सुधार है। ब्रेंट कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 79.65 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही है। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स
Sharad Purnima 2021:
इस बार शरद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर रात को हो रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर रात को होगा। व्रत एवं पूजा 24 अक्टूबर को ही होगा। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा ही वो दिन है जब चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से युक्त होकर धरती पर अमृत की वर्षा करता है। आमतौर पर हम सुनते हैं कि चंद्रमा में सोलह कलाएं होती हैं। भगवान श्रीकृष्ण को सोलह कलाओं का स्वामी कहा गया है तो राम को बारह कलाओं का। दोनों ही पूर्णावतार हैं। इसकी अलग-अलग व्याख्या मिलती हैं। कुछ की राय में भगवान राम सूर्यवंशी थे तो
INDvWI: मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा-
रविवार को गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को हराने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने उपकप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। विराट कोहली ने कहा कि मुंबई का यह बल्लेबाज (रोहित शर्मा) जब लय में होता है तो किसी भी लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। विराट कोहली ने कहा, ” काफी अच्छा लगता है कि रोहित ऐसी बैटिंग करते हैं, हमारे लिए यह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। वेस्टइंडीज ने बड़ा स्कोर बनाया था। 320 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमें पता था की बड़ी साझेदारी
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली के नाम जुड़ा एक और धांसू रिकॉर्ड
गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत दर्ज की। रोहित शर्मा के नाबाद 152 रन और कप्तान विराट कोहली की 140 रन की पारी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 323 रनों के बड़े लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में अपनी पारी के दौरान कप्तान कोहली ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर की। विराट कोहली ने साल 2021 में तीनों फॉमेर्ट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं और इस साल कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने वेस्टइंडीज
दीपिका-रणवीर की शादी:
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी के ऐलान के बाद पूरे बॉलीवुड में खुशी का माहौल बन गया है और हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग एक सुर में दीपिका-रणवीर को बधाई हो कह रहे हैं। करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर और जरीन खान से लेकर ईशा गुप्ता तक हर एक स्टार रणवीर और दीपिका को गुड विशेज भेज रहे हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा सेलेब के ट्वीट और बधाइयां आप यहां देख सकते हैं। बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने स्टेटमेंट्स में यह जानकारी नहीं दी
Box Office: धमाल मचा रही है आयुष्मान की ‘बधाई हो’,
बॉलीवुड में इन दिनों छोटे बजट की फिल्मों का दौर जारी है। बीते गुरुवार रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘बधाई हो’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दशहरा के मौके पर रिलीज हुई फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का फायदा भी मिल रहा है। फिल्म के बजट पर अगर गौर किया जाए तो 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रविवार तक 45.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। चार दिनों में फिल्म की कमाई को देखते हुए ही फिल्म सुपरहिट साबित होती दिख रही
