बिग बॉस 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले बॉलीवुड एक्टर और टीवी अभिनेता एजाज खान को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक एजाज को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। ट्वीट में दी गई जानकारी के मुताबिक ऐजाज खान को कल रात को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें नार्कोटिक्स के साथ गिरफ्तार किया गया है और आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे। नवी मुंबई पुलिस द्वारा एजाज खान से अभी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि एजाज खान कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुके हैं। एजाज
Author: admin
कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे बढ़े भारत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि भारत को कश्मीर मुद्दे को बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। खान की यह टिप्पणी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ स्थल पर हुए एक विस्फोट में छह नागरिकों के मारे जाने के एक दिन बाद आयी है। खान ने ट्वीट किया, ‘भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा…बेगुनाह कश्मीरियों की हत्या के नये चक्र की कड़ी निंदा करते हैं।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘समय आ गया है कि भारत यह समझे कि उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव और कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुरूप कश्मीर
म्यांमार ने सित्वे बंदरगाह के परिचालन के लिए सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत और म्यांमार ने सित्वे बंदरगाह के लिए एक निजी संचालक नियुक्त करने के लिए सोमवार को एक अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, बंदरगाह से दोनों देशों के बीच संपर्क बेहतर होगा और म्यांमार में रोजगार अवसरों के सृजन में मदद मिलेगी। इसके साथ दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े मुद्दों और साथ ही तनावग्रस्त रखाइन प्रांत के घटनाक्रमों सहित साझा हित के विषयों पर चर्चा की। म्यांमार दौरे पर आये विदेश सचिव विजय गोखले ने स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची और परिवहन एवं संचार मंत्री यू थांट सिन माउंग के साथ बैठक के
बागी पत्रकार खशोगी को एक योजना के तहत मारा गया,
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बागी पत्रकार जमाल खशोगी को एक योजना के तहत मारा गया लेकिन वह गड़बड़ हो गई। उन्होंने सोमवार को यह भी कहा कि सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने उन्हें बताया कि ना तो वह और ना ही शाह इसमें शामिल थे। ट्रंप ने अमेरिका के लोकप्रिय दैनिक अखबार यूएसए टुडे को दिए साक्षात्कार में कहा, ”उनका (शहजादे का) कहना है कि ना तो वह और ना ही शाह इसमें शामिल हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उनकी संलिप्तता साबित हुई तो ”मुझे बहुत निराशा होगी। हमें इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा
मसूरी में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन
मसूरी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर दो और सभासद पर 21 नामांकन हुए। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय अनुज गुप्ता और पूरण रौंछेला ने नामांकन कराया। नामांकन के दौरान माल रोड पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद का पहला पर्चा निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता ने दाखिल कराया। अनुज गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ मलिंगार से लेकर किताबघर तक रैली निकाली। दूसरा नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी पूरण सिंह रौतेला ने किया। निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि सभासद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जबकि 21 ने नामांकन
नेता के मकान में देह व्यापार का धंधा,
जमुई के महिसौड़ी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक मकान से एक युवती, पंचायत के मुखिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं। बरामद सामान से यह स्पष्ट हो रहा है कि उक्त स्थान पर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार की दोपहर बाद एसडीपीओ रामपुकार सिंह की अगुवाई में जमुई थाना की पुलिस ने की है। पुलिस छापेमारी में खैरा प्रखंड के हड़खार पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना साह, मकान
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर चढ़ने लगा सियासी पारा,
अयोध्या एक बार फिर सुर्खियों में है। धार्मिक संगठनों से लेकर सियासी दल के नेता इस पर बयानबाजी करने से गुरेज नहीं कर रहे। लोकसभा चुनाव की आहट देखकर अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर गर्माने की कोशिशें तेज ही गई हैं। मंदिर बनाने के लिए अपनी-अपनी दलीलें दी जा रही हैं। आरएसएस के बाद अब शिवसेना ने भी अयोध्या में मंदिर निर्माण की मांग तेज कर दी है। यह बात अलग है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सियासी पारा चढ़े तो हैरत नहीं। अयोध्या आस्था
भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की बैठक
भारत और पाकिस्तान के बीच आज डीजीएमओ (Director General of Military Operations)लेवल की मीटिंग होगी। दोनों देशों के सैन्य अधिकारी बॉर्डर पर लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों पर बात करेंगे। इस दौरान सैन्य अधिकारी दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले भारत की नियंत्रण रेखा में घुसपैठ कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सेना ने मार गिराया था। सेना ने पाकिस्तान से कहा, वह नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के दौरान मारे गए दो घुसपैठियों के शव ले जाए। ये घुसपैठिए पाकिस्तानी थे। इन्हें रविवार को सेना ने मुठभेड़ के
जापान दौरे के मुख्य एजेंडे में शामिल रहेगा रक्षा और संपर्क
चीन को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 अक्टूबर से होने जा रहे दो दिवसीय जापान दौरे में रक्षा और संपर्क पर खास जोर रहेगा। दोनों सरकारों की तरफ से नौसैन्य क्षेत्र में आपसी सहयोग को और बढ़ाने के लिए दो समझौतों का ऐलान किया जा जाएगा। जापान के राजदूत केन्जी हिरामत्सु ने कहा कि पीएम मोदी और शिंजो आबे दक्षिण एशिया में एक साथ ठोस बुनियादी ढांचा परियोजना लागू को लेकर अपनी योजना सामने रखेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल जब पीएम आबे गांधी नगर गए थे तो वहां पर जिस तरह से भीड़ ने उनका शानदार
भारत का पाक के सामने कड़ा विरोध
भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब करके जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों के शव ले जाने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार 21 अक्टूबर को सुंदरबनी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश के दौरान भारतीय सैनिकों पर घातक हमले पर औपचारिक रूप से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पाकिस्तानी हथियारबंद घुसपैठिए मुठभेड़
