सोनम कपूर और करीना कपूर खान की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज होने वाली है। दोनों को लेकर कई खबरें आईं कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग नहीं है, दोनों अच्छी दोस्त नहीं हैं, लेकिन इसी बीच सोनम की बहन रेहा कपूर ने दोनों की एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर आप भी कहेंगे ‘सो स्वीट’। इस फोटो को शेयर करते हुए रेहा ने लिखा, ‘और वो कहते हैं कि एक्ट्रेसेस अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं। मैं खुद को रोक नहीं सकी रियल और रील ब्राइड की फोटो शेयर करने से।’ बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के
Category: मनोरंजन
जल्द ही हिमेश रेशमिया देने वाले हैं ये बड़ी GOOD NEWS
हिमेश रेशमिया ने 12 मई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। दोनों शादी के अगले ही दिन शॉर्ट हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गए थे। दोनों के हनीमून की तस्वीरें और वीडियोज काफी वायरल भी हुईं। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमेश जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं। खबरों के मुताबिक हिमेश अपनी 2 नई फिल्मों का ऐलान करने वाले हैं जिसमें वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं। बता दें कि हिमेश को आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘तेरा सुरूर’ में देखा गया था, जो
श्रीदेवी को मिले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को लेकर पहली बार बोलीं जाह्नवी,
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काम आज भी लोगों के बीच सराहा जा रहा है। बीते दिनों श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित हुए इस समारोह में श्रीदेवी की ओर से उनके पति बोनी कपूर और बेटियां जाह्नवी और खुशी पहुंचे। अवॉर्ड के दौरान परिवार के तीनों सदस्य काफी बावुक नजर आए थे। समारोह के बाद बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ मीडिया के सामने रूबरू हुए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। इसमें बोनी कपूर
अगर आप भी लेना चाहते हैं Bigg Boss 12 में हिस्सा
बिग बॉस सीजन 11 के चर्चे अभी कम नहीं हुए हैं कि बिग बॉस 12 को लेकर फैंस में अभी से एक्साइटमेंट दिखाई दे रही है। मेकर्स अभी से सीजन 12 की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। शो को पहले से ज्यादा रोचक बनाने के लिए मेकर्स कुछ नया करने की सोच रहे हैं। इस बार सुनने में आ रहा है कि सीजन 12 की थीम जोड़ियों में होगी। अगर आप भी बिग बॉस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके अकेले नहीं बल्कि जोड़ी के साथ ऑडिशन देने होंगे। 15 जून तक इसके ऑडिशन लिए जाएंगे। एंट्री
‘जन्नत’ को पूरे हुए 10 साल
साल 2008 में आई फिल्म जन्नत को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में इमरान हाशमी और सोनल चौहान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे थे। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी सराहा गया था, वहीं फिल्म के गानों ने भी लोगों की प्लेलिस्ट में खूब धमाल मचाया था। फिल्म को दस साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के कुछ सीन्स आज भी लोगों को याद है। दर्शकों से मिले प्यार को देखते हुए इमरान हाशमी ने फैंस को एक गिफ्ट दिया है। जी हां, बता दें कि जन्नत फिल्म के निर्देशक कुणाल देशमुख ने एक बार
बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में फिल्म की चारों एक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर और सारे गाने भी रिलीज हो गए है। इस नये पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में लड़कियों की खूब मस्ती देखने को मिलने वाली है। फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है. इसे प्रोड्यूस किया है सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर ने। इसमें वेब सीरीज परमानेंट रूपमेट्स से चर्चा में आए सुमित व्यास करीना कपूर
सनी लियोनी का नया पोस्टर देखकर लोगों को हो रही हैं हैरानी,
अब तक आपने अभिनेत्री सनी लियोनी की हॉट और बोल्ड तस्वीरें देखी होगीं लेकिन अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर थोड़ी अलग है। इस तस्वीर में वह योद्धा के रुप में नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को बहुत ही पसंद कर रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रही यह फोटो साउथ इंडियन फिल्म ‘वीरमादेवी’ का है। इस फिल्म वह एक वीर महिला का किरदार निभा रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वीरमादेवी’ का पहला लुक शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं
सोनम ने खुद डिजाइन किया मंगलसूत्र गले में नहीं हाथ में है पहना
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन मीडिया में उनसे जुड़े किस्से अभी भी चल रहे हैं। हाल ही में सोनम की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें सोनम ने अपना मंगलसूत्र गले में नहीं बल्कि हाथ में पहला हुआ है। सोनम ने अपनी ये फोटो खुद इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। हाथ में ज्वैलरी के साथ उनका मंगलसूत्र भी नजर आ रहा है। इसकी खास बात यह है कि सोनम ने ये मंगलसूत्र खुद डिजाइन किया है। सिर्फ डिजाइन करना ही नहीं, बल्कि आनंद
दो महीने बाद इरफान ने किया ये इमोशनल ट्वीट
बॉलीवुड के फेमस एक्टर इरफान खान ने दो महीने पहले 5 मार्च को अपने सोशल मीडिया पर एक लेटर लिखकर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वे एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उसी के बाद से वह लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। दो महीने से इरफान की कोई खोज-खबर नहीं थी। लेकिन बीते दिन इरफान ने एक और ट्वीट किया। भले ही इस बार उन्होंने अपनी बीमारी और इलाज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन अपनी आने वाली फिल्म ‘कारवां’ का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने खुद को
भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगे रजनीकांत
बॉलीवुड के साथ-साथ लोगों में भोजपुरी फिल्मों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। रजनीकांत अब भोजपुरी फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि हम साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की बात नहीं कर रहे हैं। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं बिहार के गोपालगंज जिले के टैलेंटड एक्टर रजनीकांत की। रजनीकांत बहुत जल्द एस एस मीडिया के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगली महीने 25