पहली बार इंसान का 3D रंगीन एक्सरे उतारा

न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने पहली बार एक इंसान का 3डी रंगीन एक्स-रे उतारकर दिखाया है। इस इमेजिंग तकनीक से चिकित्सकीय निदान के क्षेत्र में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। यूरोप के सीईआरएन भौतिकी प्रयोगशाला ने यह जानकारी दी, जिसने इस तकनीक के विकास में अहम योगदान दिया है। यह नया उपकरण पारंपरिक श्वेत-श्याम एक्सरे तकनीक पर आधारित है, जिसमें शोधकर्ताओं ने कणों की निगरानी करने वाली एक विशेष तकनीक को जोड़ा। यह विशेष तकनीक सीईआरएन के महामशीन (लार्ज हेडेन कोलाइडर) के निए विकसित की गई थी, जिसने 2012 में हिग्स बोसन कण की खोज की थी। सीईआरएन ने एक

Read More

स्विमिंग पूल में महिलाओं को गलत तरीके से छूने लगा डॉक्टर

अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए आए एक भारतीय डॉक्टर को होटल के स्वीमिंग पूल में चार महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में दो हफ्ते के लिए जेल भेज दिया गया। मीडिया की खबरों के मुताबिक जगदीप सिंह अरोड़ा (46) पर उनमें से दो महिलाओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है जबकि दो अन्य के आरोपों पर विचार किया गया। अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने आया अरोड़ा 28 जून को पूल में चार महिलाओं को गलत तरीके से छूने लगा। पीड़ित महिलाओं में से एक 25 साल की लिथुएनिया की पर्यक  ने बताया कि होटल

Read More

अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस

परंपरागत लिबास और सिर पर दुपट्टा, देखने में वह अपनी उम्र की अन्य लड़कियों जैसी ही लगती है, लेकिन दृढ़ निश्चय से भरी आंखें, कुछ कर गुजरने का हौंसला मलाला युसुजई को खास बनाते हैं। सबसे कम उम्र में नोबल पुरस्कार हासिल करने वाली मलाला शिक्षा के हक के लिए लड़ रही है। 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात इलाके में एक शिक्षक जियादुददीन युसूफजई के यहां मलाला का जन्म हुआ। लड़कियों को स्कूल भेजने का चलन ज्यादा नहीं था, लेकिन छोटी सी मलाला अपने बड़े भाई का हाथ पकड़कर स्कूल जाती थी और

Read More

चाबहार पर भारत को लेकर बयान का गलत मतलब निकाला गया

ईरान ने कहा कि वह भारत को तेल आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेगा। उसने जोर देकर कहा कि वह भारत का भरोसेमंद ऊर्जा साझेदार रहा है। ईरान के दूतावास ने यह स्पष्टीकरण ऐसे समय दिया है जब उसके उप राजदूत ने मसूद रिजवानियन रहागी ने एक दिन पहले कहा था कि अमेरिकी प्रतिबंध के बाद यदि भारत ने ईरान से तेल आयात में कटौती की तो ईरान भारत को मिलने वाली विशिष्ट सहूलियतें बंद कर देगा। दूतावास ने कहा, रहागी के बयान को गलत तरीके दिया गया है। वह अस्थिर ऊर्जा बाजार से निपटने में भारत को हो

Read More

पिछले 3 दशक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा,

जापान में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 179 पर पहुंच गई है। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने आज ये आंकड़े सामने रखे। मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद तलाश और बचाव अभियान जारी हैं। स्थानीय मीडिया का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। जापान में पिछले तीन दशकों में मौसम के कारण आई यह सबसे बड़ी आपदा है।

Read More

नोबल प्राइज विनर लियू शियाओबो की विधवा जर्मनी पहुंचीं

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित चीन के असंतुष्ट कार्यकर्ता लियू शियाओबो की विधवा लियू शिया जर्मनी पहुंच गई हैं। चीन में कई साल तक नजरबंद रखे जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है। लियू शियाओबो को जब वर्ष 2010 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला था, तब से 57 वर्षीय कवयित्री को नजरबंद रखा गया है जबकि उन पर कोई आरोप नहीं हैं। उन्हें किसी तरह की गतिविधि करने को लेकर मनाही थी और कई कठोर प्रतिबंध लगाये गये थे। चीन से बाहर जाने की अनुमति मिलने के बाद लियू ने हेलसिंकी होते हुए बर्लिन के लिये उड़ान भरी थी।

Read More

38 साल बाद इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा,

जापान के पश्चिमी हिस्से में पिछले कईं दिनों से जारी भीषण बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में मंगलवार सुबह तक कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई है और अनेक लोग लापता हैं। सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि मंगलवार सुबह तक वर्षा जनित हादसों में कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है और 63 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है और राहत तथा बचाव दल मलबें में लोगों की तलाश कर रहे हैं। जापान में 1982 के बाद से यह सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है जिसमें

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रेट कावानाग को सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए नामित किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंजर्वेटिव ब्रेट कैवनॉग को आज सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए नामित किया। कैवनॉग के नाम की पुष्टि होने पर वह जस्टिस एंथनी कैनेडी का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में सेवानिवृत्त होने की घोषणा की थी। ट्रंप ने 25 जजों की अपनी मूल सूची में से जस्टिस कैवनॉग का नाम चुना। इस सूची में भारतीय मूल के अमेरिकी जज अमूल थापर का नाम भी शामिल था। इन 25 जजों के बारे में ट्रंप ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में किसी भी रिक्ति के लिए वह इन्हीं नामों में से ही किसी को नामित

Read More

गुफा से बाहर निकाले गए 4 बच्चे, अब 10-20 घंटे बाद शुरू होगा बचाव अभियान का अगला चरण

थाईलैंड की लुआंग गुफा में 16 दिन से फंसे 12 में से चार बच्चों को बचाव दल ने रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन बच्चों को हेलीकॉप्टर से चियांग राई प्रांत के अस्पताल में ले जाया गया है। अभी भी कोच समेत 9 बच्चे गुफा में ही हैं। इन्हें सोमवार को निकाला जाएगा। बचाव दल ने पहले सबसे कमजोर चार लड़कों को बचाया। इनमें से एक बच्चे की हालत पर बारिकी से नजर रखी जा रही है। इससे पहले बचाव दल ने ज्यादा जलस्तर बढ़ने के खतरे को देखते हुए भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे बच्चों को बाहर निकालने का

Read More

मूसलाधार बारिश से कम से कम 100 लोगों की मौत

पश्चिमी जापान में पिछले कईं दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में सोमवार सुबह तक कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है। इनके अलावा कुराशिकी शहर में 2000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं और दस से अधिक लोग लापता हैं। भारी बारिश और वर्षा जनित हादसों को देखते हुए प्रशासन ने यहां रह रहे 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए थे और भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। देश के पश्चिमी हिस्सों में बाढ़ का सबसे अधिक खतरा

Read More

Scroll Up