चीफ जस्टिस वाली संविधान पीठ करेगी आज धारा 377 पर सुनवाई

धारा 377 पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में होगी। पिछली सुनवाई में शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि सहमति से समलैंगिक यौन संबंधों के अपराध के दायरे से बाहर होते ही एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रति इसे लेकर सामाजिक कलंक और भेदभाव भी खत्म हो जाएगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह भारतीय दंड संहिता की धारा 377 की कानूनी वैधता की इसके सभी पहलुओं से जांच करेगी। चीफ दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 158 साल पुराने दंड प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए धारा 377 को बनाये

Read More

भुगतान विवाद पर सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा वापस लेने की दी धमकी

अगर जल्द एयरपोर्ट ऑपरेटर और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों (सीआईएसएफ) के बीच लंबे समय से जारी भुगतान विवाद का समाधान नहीं होता है तो दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहेगी। हिन्दुस्तान टाइम्स ने पूरे मामले से वाकिफ सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। जुलाई के पहले हफ्ते में, केन्द्रीय गृह सचिव ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखते हुए कहा है कि अगर भुगतान में तेजी नहीं लायी जाती है तो गृह मंत्रालय के पास सुरक्षा वापस लेने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। पत्र के मुताबिक, सबसे पहले सुरक्षा वापसी की

Read More

गणतंत्र दिवस पर ट्रंप को चीफ गेस्ट का न्यौता,

भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुख्य अतिथि बनने का प्री-इनवाइट व्हाइट हाउस को भेजा है और ताकि यह पता लगाया जा सके कि जनवरी में उनके लिए नई दिल्ली आना मुनासिब हो पाएगा या नहीं। सूत्रों ने बताया है कि इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। लगातार कोशिशों के बावजूद अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया इस बारे में विदेश मंत्रालय से नहीं मिल पायी है। प्राय: गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के लिए औपचारिक निमंत्रण से पहले प्री-इन्वाइट भेजा जाता है ताकि यह पता लगाया जा सके

Read More

शशि थरूर के ‘हिंदू पाकिस्तान’ बयान पर कोलकाता HC ने किया तलब,

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले बयान पर कोलकाता हाईकोर्ट ने उन्हें तलब किया है। थरूर को 14 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। थरूर के इस बयान के खिलाफ वकील सुमीत चौधरी ने केस दर्ज करवाया था। चौधरी ने आरोप लगाया था कि थरूर के इस बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और संविधान का अपमान किया गया है। बता दें, तिरूवनंतपुर में बुधवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा था कि अगर 2019 का चुनाव बीजेपी जीतती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा। साथ ही

Read More

UPSC IAS के इंटरव्यू में पूछा

UPSC IAS Interview questions: यूपीएससी 2017 परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया में 25वी रैंक पाने वाले साद मियां खान का इंटरव्यू करीब 40 मिनट तक चला था। दिन था 21 मार्च। पैनल था तमिलनाडु कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्मिता नागराज का। इंग्लिश में चले पूरे इंटरव्यू के दौरान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले साद मियां खान से एक के बाद एक कई सवाल पूछे गए। तमाम सवालों में से एक था – ‘आप उत्तर प्रदेश से हैं, तो बताएं कि वर्तमान में नौकरशाह या सिविल सेवा अधिकारी उत्तर प्रदेश में किन समस्याओं का सामना कर रहे हैं?’

Read More

महबूबा मुफ्ती बोलीं- पीडीपी में तोड़फोड़ हुई तो 1990 जैसे हालात होंगे,

जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र अगर जोड़-तोड़ की राजनीति करेगी तो 1990 के जैसे हालात होंगे। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी को तोड़ने की कोशिश हुई तो परिणाम खतरनाक होंगे। महबूबा ने कहा कि अगर दिल्ली 1987 की तरह लोगों के वोटिंग राइट्स को खारिज करने, कश्मीर के लोगों को बांटने की कोशिश करेगी तो खतरनाक हालात पैदा होंगे। महबूबा ने कहा कि तब जिस तरह एक सलाउद्दीन और यासीन मलिक पैदा हुए थे, इसबार हालात और भी खराब होंगे। जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा है कि महबूबा का

Read More

RRB recruitment 2021:

RRB Group C, D exam date 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप सी (RRB Group C ALP) और तकनीशियन (CEN 01/2021 और CEN 02/2021 ) के पदों के लिए उम्मीदवारों का एप्लीकेशन स्टेट्स लिंक एक्टिव कर दिया है। बोर्ड की वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाकर लिंक चेक कर सकते हैं। रेलवे ने मार्च में (CEN 01/2021 and CEN 02/2021) 26,502  पदों के लिए के नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें 17,673 अस्सिटेंट लोको पायलट और  8,829 तकनीशियन की पोस्ट थी। आरआरबी ने 11 जुलाई को रात 12 बजे लिंक एक्टिव किया है जो 20 जुलाई तक एक्टिव रहेगा। आपको बता

Read More

IRCTC Ticket Cancellation:

भारतीय रेलवे ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट कैंसलेशन की सुविधा देता है। IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कोरपोरेशन) से ऑनलाइन टिकट कैंसल करा सकते हैं। जिन यात्रियों ने पीआरएस से टिकट बुक कराई है वो ऑफलाइन काउंटर से ही टिकट कैंसल करा सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं इससे ही जुड़े कुछ नियम: अगर आपकी टिकट कंफर्म है तो ऑनलाइन कैंसलेशन शेड्यूल डिपार्चर ट्रेन के 4 घंटे पहले ही कराया जा सकता है। ऑनलाइन कैंसलेशन शेड्यूल डिपार्चर ट्रेन के 30 मिनट के पहले ही किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए टिकट आरएसी (रिजर्वेशन अग्नेस्ट कैंसलेशन) या वेटिंग लिस्ट

Read More

उधमपुर में सड़क हादसे में 13 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक वाहन में सवार 13 तीर्थयात्री आज घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित उस काफिले में शामिल थे जो 3,419 तीर्थयात्रियों के एक नये जत्थे को लेकर जा रहा था। इस जत्थे में 680 महिलाएं और 201 साधु भी शामिल थे। ये तीर्थयात्री वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए यहां भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि यह हादसा यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर उधमपुर जिले के मलार्ड इलाके में धेरमा पुल के निकट तड़के करीब साढ़े पांच बजे

Read More

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के जंगल में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादियों ने बुधवार को सुरक्षा बलों के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूरज की पहली किरण के साथ ही सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरु कर दिया। सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। माना जा रहा है कि वह विदेशी आतंकवादी है। सुरक्षा बल के गश्ती दल पर कल आतंकवादियों के हमले में घायल

Read More

Scroll Up