रेलवे ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा की दिशा में आगे बढ़ते हुए पहली कड़ी के तौर पर सहायक लोको पायलटों और तकनीशियनों की 26,502 रिक्तियों के लिए परीक्षा की तारीख नौ अगस्त घोषित की है। रेलवे ने कहा कि वह कंप्यूटर आधारित परीक्षा के पहले चरण के तौर पर 26 जुलाई को मॉक लिंक (परीक्षा का छद्म अभ्यास) सक्रिय करेगा। आरआरबी की ग्रुप ‘सी’ (एएलपी और तकनीशियन) भर्ती परीक्षा के लिए करीब 47.56 लाख आवेदकों ने इन नौकरियों के लिए आवेदन किया है। उम्मीदवार परीक्षा से चार दिन पहले भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे की
Category: देश
एक सितंबर से अनिवार्य हो जाएगा कार का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस
पहली सितंबर से बिकनेवाली कारों के लिए तीन वर्ष तक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य हो जाएगा। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है। जस्टिस एमबी लोकुर और दीपक गुप्ता की पीठ ने टू व्हीलर्स मालिकों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पांच वर्षों के लिए अनिवार्य कर दिया है। ऐसी उम्मीद है कि सर्वोच्च अदालत के इस फैसले के बाद सड़क हादसा पीड़ितों को इंश्योरेंस फर्म से मिलनेवाले मुआवजे में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, पीठ ने इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी को आदेश दिया है कि वह जनरल इंश्योरेंस काउंसिल इंश्योरेंस (जीआईसी) प्रोडक्ट को पाते ही उसे जल्द
राफेल डील पर बीजेपी-कांग्रेस में तकरार
लड़ाकू विमान राफेल डील पर शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर तकरार हुई। संसद में मानसून सत्र के तीसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील का मुद्दा उठाया। उन्होंने राफेल मामले में पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण ने राहुल के आरोपों का खंडन किया है। बता दें कि वायुसेना को अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए फ्रांस के साथ हुए राफेल सौदे की लेखा परीक्षा ‘महा लेखा नियंत्रक एवं परीक्षक (कैग)’ करने जा
संसद में 26 बार पेश हो चुका है अविश्वास प्रस्ताव,
मोदी सरकार पहली बार आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। विपक्षी पार्टी कांग्रेस, टीडीपी, एनसीपी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। अब तक सदन में 26 बार अविश्वास प्रस्ताव पेश हो चुका है। अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष के प्रतीकात्मक विरोध का एक साधन माना जाता थे, जिनका उद्देश्य सरकार की जवाबदेही करना होता था। अविश्वास प्रस्ताव के जुड़ें दिलचस्प फैक्ट्स -सबसे ज्यादा 15 बार इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ पेश हुआ है –
शुक्रवार की मैटिनी के हैं तीन अहम किरदार, फुल सस्पेंस
शुक्रवार को होने जा रहा अविश्वास प्रस्ताव रोमांच से भरा हुआ है जिसे फिल्म की तरह पेश करते हैं। एक तरफ जहां इसका परिणाम हर किसी को पहले से मालूम हैं, ऐसे में कोई भी इसे आखिर तक इसलिए नहीं देखेगा कि इसका नतीजा क्या निकलता है बल्कि इसलिए देखेगा कि क्या हो रहा है। इस ड्रामा में, तीन मुख्य किरदार है, जिनमें से दो मौजूद रहेंगे जबकि एक अनुपस्थित रहेगा। एक तरफ जहां इन तीनों के एक्शन से उसका स्वरूप तय होगा तो वहीं कुछ अन्य लोगों की भी मंच पर मौजूदगी रहेगी। इसके ऑडियंस आम से लेकर खास
आईआरसीटीसी नए रसोईघर स्थापित करेगी
ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी नए रसोईघर स्थापित करेगी और मौजूदा रसोईघरों को अपग्रेड करेगी। रेल राज्य मंत्री राजन गोहेन ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड(आईआरसीटीसी) को मुख्यत: खाद्य तैयारियों और खाद्य वितरण के बीच अंतर कर व्यवस्थित (अनबंडलिंग) करने के लिए अधिकृत किया गया है। आईआरसीटीसी नए रसोईघरों का निमार्ण करेगी और मौजूदा को अपग्रेड करेगी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष 27 फरवरी को लागू नई नीति के अनुसार, रेलवे मंडलों को उनके द्वारा चलाए जा रहे रसोईघरों को आईआरसीटीसी को देने के आदेश दिए गए
बापू की 150वीं जयंती पर कैदियों को विशेष सजा माफी
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर के कारागारों में बंद कैदियों को सजा से माफी देकर रिहा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कई श्रेणियों के कैदियों को राहत देने का फैसला किया है। कानून मंत्री रविशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के बारे में बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर कैदियों को विशेष माफी दी जाएगी। कैदियों को तीन चरणों में रिहा किया जाएगा। पहले चरण में कैदियों को दो अक्तूबर, 2021 महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर रिहा किया जाएगा। दूसरे चरण में कैदियों को 10
राहुल की टीम में यूपी को मिली तरजीह,
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) का गठन कर दिया है। नई सीडब्लूसी में अनुभवी और युवाओं नेताओं को जगह दी गई है। वहीं इसमें सुशील शिंदे, दिग्विजय सिंह, आरके धवन जैसे पुराने चेहरे अब नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा नई टीम से लंबे समय तक सोनिया गांधी के बेहद करीबी रहे जनार्दन द्विवेदी बाहर हो गए हैं जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, अनुग्रह नारायण सिंह, राज्यसभा सदस्य पी एल पुनिया को जगह मिली है। राहुल गांधी ने अपनी टीम में यूपी से नए व युवा चेहरों के साथ ही जातीय समीकरणों का भी ध्यान
प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्सों को मिलेगा सरकारी अस्पतालों की नर्सों के बराबर वेतन
राष्ट्रीय राजधानी के निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम में काम करने वाली हजारों नर्सों को सरकारी अस्पतालों की नर्सों के बराबर वेतन-भत्ता एवं अन्य लाभ मिलेगा। हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। इस बाबत सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने 200 से अधिक बिस्तरे वाले निजी अस्पतालों की नर्सों को सरकारी अस्पतालों की नर्सों के बराबर वेतन देने की सिफारिश की थी। इस फैसले के बारे में दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को जानकारी दी है। सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक कीर्ति भूषण ने सभी निजी अस्पतालों-नर्सिंग होम को तीन माह के भीतर इस आदेश को लागू
SBI Clerk Prelims Result 2021:
SBI Clerk Result 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) बहुत जल्द क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा ( SBI Clerk prelims results 2021 ) के नतीजे घोषित कर सकता है। एसबीआई ने सोमवार देर रात पीओ प्रीलिम्स के नतीजे भी जारी किए थे। इसके बाद मंगलवार को उसके मार्क्स भी जारी कर दिए। अब बताया जा रहा है कि एसबीआई एक-दो दिन में क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम के नतीजे भी जारी कर सकता है। नतीजों की घोषणा www.sbi.co.in/careers and https://bank.sbi.careers पर की जाएगी। प्रीलिम्स का रिजल्ट आने के बाद 8 अगस्त को मेन्स की परीक्षा होगी। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को मेन्स में
