राम मंदिर के पक्ष में है 400 सांसद शिवसेना ने किया दावा

शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि राम मंदिर के पक्ष में चार सौ सांसद हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राम मंदिर के यदि विधेयक लाएगी अथवा अध्यादेश निर्गत करेगी तो उसके पक्ष में पार्टी से ऊपर उठकर सांसद समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि समर्थन करने वाले सांसदो में कांग्रेस सहित अन्य दल के नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को ‘राम’ की कृपा से सत्ता के स्वाद चखने का अवसर मिला है। फिर भी यदि हम राम मंदिर के लिए नहीं खड़े हो सके तो

Read More

याचिकाकर्ता AAP नेता संजय सिंह ने कहा- संसद में दो बार कीमत बात चुकी है सरकार

केंद्र सरकार ने वायु सेना के लिए 36 राफेल लड़ाकू विमान सौदे की कीमत का जो ब्योरा सील बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपे थे, उस पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एसके कौल एवं न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की पीठ कर रही है। – इस मामले में आप नेता संजय सिंह की तरफ से पेश हुए वकील ने कोर्ट को कहा कि 36 राफेल विमान सौदे की कीमत दो बार सामने आई जबकि सरकार ने दलील दी है कि कीमत को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। याचिकाकर्ताओं ने सौदे की अदालत

Read More

अगले 24 घंटे में और विकराल हो सकता है चक्रवात ‘गाजा

बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान मजबूत हो गया और इसके 15 नवंबर को कुड्डालोर और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना है। शाम चार बजे जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि ‘गाजा नाम का चक्रवात चेन्नई के उत्तरपूर्व में करीब 860 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और वह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उसके अगले 24 घंटे के भीतर ‘गंभीर चक्रवात तूफान में तब्दील होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के ऊपर करीब 80-90

Read More

45 पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई सबरीमाला मंदिर

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्ष्ता वाली पांच जजों की संविधान पीठ केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश देने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कोर्ट ने महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देने का आदेश देकर मंदिर की पंरपरराओं से छेड़छाड़ की है। यह मंदिर नैस्तिक ब्रहमचारी का मंदिर है, जिसमें रजस्वला उम्र की महिलाओं को प्रवेश प्रतिबंध है। कोर्ट इस परंपरा में देखल नहीं दे सकता। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में दिए फैसले में 4: 1 के बहुमत से

Read More

RBI में खींचतान के बीच पीएम मोदी से मिले थे उर्जित पटेल,

सरकार और रिजर्व बैंक के बीच विभिन्न मुद्दों पर जारी खींचतान के बीच ऐसा माना जा रहा है कि गवर्नर उर्जित पटेल ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। न्यूज एजेंसी भाषा को सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को पटेल दिल्ली में थे और उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों से सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि पटेल की मोदी से मुलाकात का मकसद सरकार के साथ जारी खींचतान का समाधान

Read More

बढ़ेगा प्रदूषण दिल्ली की हालत हो सकती है और खराब

दिवाली में प्रदूषण बढ़ने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में तमाम कदम उठाए गए हैं और पराली जलाने के मामलों में भी थोड़ी कमी आई है जिसकी वजह से प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम तो हुआ लेकिन अधिकारियों ने अगले हफ्ते से हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब होने की चेतावनी दी है।  केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है। पीएम 2.5 का स्तर 210 दर्ज किया गया। यह कण पीएम 10 से भी छोटे होते हैं और

Read More

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते भारतीय बाजार में शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए। चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 18 से 20 पैसे और डीजल 11 से 15 पैसे सस्ता हुआ। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे घटकर 78.99 रुपये और डीजल 11 पैसे कम होकर 73.53 रुपये प्रति लीटर रह गया। मुंबई में शनिवार को दोनों ईंधन के दाम क्रमश: 84.49 रुपये और 77.06 रुपये प्रति लीटर रह गए।  दोनों अन्य बड़े महानगरों में कोलकाता में पेट्रोल 8.89 रुपये और चेन्नई में 82.06 रुपये प्रति लीटर रहे। डीजल

Read More

ये रहा पूरा 2nd स्टेज CBT का शेड्यूल

RRB ALP Technician 2nd stage exam exam dates and admit card: आरआरबी एएलपी (असिस्टेंट लोको पायलट) और टेक्नीशियन भर्ती फर्स्ट स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) का रिजल्ट शुक्रवार शाम घोषित होने के बाद पहले चरण की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों ने सेकेंड स्टेज के सीबीटी की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले रेलवे ने सेकेंड स्टेज सीबीटी के एग्जाम ट्रेड का सिलेबस भी जारी कर दिया था। सेकेंड स्टेज सीबीटी (ALP, Technician Second Stage CBT) 12 दिसंबर से शुरू होंगे और 14 दिसंबर तक चलेंगे। आआरबी एएलपी और टेक्नीशियन second stage CBT की परीक्षा शहर व

Read More

लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने पत्नी एश्वर्या राय के खिलाफ दी तलाक की अर्जी

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी ने अपनी छह महीने पहले ऐश्वर्या के साथ हुई शादी से नाता तोड़ने का फैसला करते हुए शुक्रवार को तलाक की अर्जी दी। उनके इस फैसले ने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं को हैरान करके रख दिया। तेजप्रताप के वकील ने तलाक के लिए आपसी सामंजस्य न होने को कारण बताया है। तेजप्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने कहा- “मैं इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता हूं। मुझे मेरे क्लाइंट्स ने सिर्फ इतना ही बताया कि उनके और उनकी पत्नी के बीच आपसी तालमेल नहीं बन पा रहा है इसलिए

Read More

शादी की उम्र एकसमान होने से रुक सकते हैं बाल विवाह

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार से अपील की है कि शादी के लिए लड़के और लड़कियों की उम्र एकसमान होनी चाहिए। आयोग की दलील है कि लड़का-लड़की की उम्र एक समान करने से बाल विवाह में कमी आएगी। हालांकि आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया शादी की उम्र क्या होनी चाहिए। देश में फिलहाल शादी की उम्र लड़की के लिए 18 साल और पुरुषों की 21 साल निर्धारित है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बाल विवाह रोकने के लिए कानून मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को कई सुझाव भेजे हैं। इनमें 18 साल तक के बच्चों या कक्षा बारहवीं

Read More

Scroll Up