मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक रेलवे फाटक तोड़ते हुए दौड़ती त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस से टकरा गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गयी, जबकि रेलगाड़ी के दो डिब्बे पटरी उतर गये। दुर्घटना में सभी रेल यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हादसा दाहोद-रतलाम रेल खंड पर मेघनगर और थांदला रोड स्टेशनों के बीच हुआ। यह स्थान इंदौर से करीब 175 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक रेलवे
Category: देश
अभी और बढ़ेगी रामपाल की मुसीबतें,
सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल और अन्य आरोपियों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। रामपाल और उसके करीबियों के खिलाफ देशद्रोह समेत कई मामले अभी अदालत में लंबित हैं, जिन पर फैसला आना है। रामपाल के खिलाफ देशद्रोह, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, हत्या के दो मामले समेत छह केस दर्ज किए गए थे। सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में रामपाल बरी हो चुका है। देशद्रोह के मामले में कुल 937 आरोपी हैं, जिस पर सुनवाई चल रही है। देशद्रोह का केस नंबर 428 है, जिसकी सुनवाई सीजेएम की कोर्ट में चल रही है। इस मामले की अगली सुनवाई
जज के बेटे से हुआ था विवाद गुस्से में गनर ने चलाई गोली
गुरुग्राम शूटआउट मामले में पुलिस ने दावा किया है कि जज की पत्नी और बेटे पर हमला करने वाले गनर महिपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना के चार दिन बाद बुधवार को मीडिया के सामने आई पुलिस ने कहा कि गनर महिपाल ने जज की पत्नी व बेटे को तात्कालिक गुस्से की वजह से गोली मारी थी। पुलिस उपायुक्त अपराध सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी छोड़ कर गायब रहने को लेकर गनर और जज के बेटे में विवाद हुआ था। इसके बाद जब जज की पत्नी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो गनर ने गोली
हिसार कोर्ट ने रामपाल को हत्या के एक अन्य केस में सुनाई उम्रकैद की सजा
हरियाणा के बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में हिसार कोर्ट ने बुधवार को हत्या के एक अन्य मामले में दोषी स्व-घोषित संत रामपाल को उम्र कैद की सजा सुनाई है। रामपाल को एफआईआर नंबर 430 के तहत बुधवार को ये सजा दी गई है। इससे पहले, रामपाल समेत कुल 15 दोषियों को हिसार कोर्ट ने मंगलवार को भी हत्या के मामले में दोषी पाया था और एफआईआर नंबर 429 के तहत उन्हें मौत की सजा दी थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) डॉक्टर चालिया ने 2014 के हत्या मामले में सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल और उनके 14 अनुयायियों को आजीवान कारावास की
सबरीमाला: कल खुलेगा मंदिर
केरल की वामपंथी सरकार ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू कराने की पूरी तैयारी कर ली है। 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दे दी थी। केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने मंगलवार को साफ कर दिया कि सबरीमाला मंदिर मुद्दे पर किसी भी शख्स को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सरकार श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए सभी जरूरी बंदोबस्त करेगी। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को
अमित शाह से मुलाकात के बाद 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा
गोवा कांग्रेस के दो विधायकों ने मंगलवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। दोनों आज बीजेपी में शामिल होंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के बाद सुभाष शिरोडकर ने कहा कि हम आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों दो से तीन और विधायक हमारे साथ आ सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस के दो विधायक दयानंद सोप्ते और सुभाष शिरोडकर सोमवार की देर रात दिल्ली रवाना हुए थे। ऐसी अटकलें थीं कि सोप्ते और शिरोडकर भाजपा में शामिल
रोमांचित करेंगे मिराज और सूर्य किरण टीम
भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस के मौके पर आज आसमान में पूरी दुनिया भारत की ताकत देख रही है। गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के 87वें स्थापना दिवस पर सुबह 8 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में वायुसेना के जांबाज जमीन से लेकर आसमान तक अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस परेड में 44 अधिकारी और 258 जवान वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन करेंगे। वायुसेना दिवस के मौके पर परेड ग्राउंड पर लगे पर्दे पर वायुसेना की ताकत गगन शक्ति का परिचय कराया गया। गगन शक्ति इसी साल किए गए युद्ध अभ्यास में शामिल हुआ था। समारोह में
सभी एमपी सांसद निधि का ब्योरा सार्वजनिक करें
केंद्रीय सूचना आयोग ने सभी सांसदों से कहा है कि एमपी लैड फंड (सांसद निधि) के तहत खर्च राशि की जानकारी अपने वेबपेज पर सार्वजनिक करें। साथ ही संसद से सिफारिश की है कि फंड के इस्तेमाल में पारदर्शिता लाने के लिए उचित कानूनी ढांचा बनाया जाए। आयोग ने यह आदेश उन दो अपीलों पर जारी किया जिसमें याचिकाकर्ता ने सांसदों द्वारा एमपी लैड फंड के तहत किए गए कामों की जानकारी मांगी थी। यह अर्जियां यह कह कर निस्तारित कर दी गई थी कि फंड का संसदीय क्षेत्रवार हिसाब नहीं रखा जाता। एमपी लैड फंड के लिए कार्यक्रम क्रियान्वयन
बिजली कटौती पर नहीं मिल रहा हर्जाना
दिल्ली में बत्ती गुल होने पर बिजली कंपनियों से हर्जाना वसूलने की योजना पांच महीने बाद भी लागू नहीं हो सकी है। यह हाल तब है जब दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल इस योजना को मंजूरी दे चुके हैं। दिल्ली सरकार ने इससे संबंधित कानून बनाने के लिए दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) को पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार, डीईआरसी के पास मामला अटका हुआ है। अघोषित कटौती से राहत दिलाने को फैसला लिया था बिजली जाने पर कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने यह व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए थे। आदेशों के मुताबिक, 50 घरों की बत्ती गुल
JNU के लापता छात्र की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति
दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के मामले में सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति सोमवार को दे दी।न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की पीठ ने कहा कि अहमद की मां निचली अदालत में अपनी बात रख सकती हैं, जहां रिपोर्ट दायर की गई है। गौरतलब है कि अहमद की मां ने उच्च न्यायालय में अर्जी देकर अनुरोध किया था कि उनके बेटे का पता लगाने के लिए अदालत पुलिस को निर्देश दे। पीठ ने यह भी कहा कि यदि अहमद की मां को मामले पर स्थिति रिपोर्ट
