बीते दिन रविवार से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि सिर्फ पूजा-अर्चना और व्रत तक सीमित ही नहीं रखा जाता, बल्कि इन्हें फैशनेबल स्टाइल में सेलिब्रेट किया जाता है। पूजा-व्रत के साथ साथ लड़कियां और महिलाएं बहुत ही ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार होती हैं। घर में रहने वाली महिलाओं से लेकर ऑफिस तक में इसे अनोखे स्टाइल में सेलिब्रेट किया जाने लगा। हर कोई ट्रेडिशनल वीयर में ही नजर आता है। मार्केट में भी इन दिनों नवरात्रि स्पेशल ड्रेसेज मिल रही हैं, जिन्हें आप इस पूरे वीक कैरी कर सकते हैं। नवरात्रि के खास मौके पर मार्केट में गुजरात
Author: admin
मारे गए 39 भारतीयों का शव लेने मोसुल जाएंगे वीके सिंह
इराक के मोसुल में चार पहले लापता हुए 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में इस बात की जानकारी दी। इराक में मारे गए भारतीयों के शव वापस भारत ले आने के लिए विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह इराक जाएंगे। शव लेकर विमान पहले अमृतसर फिर पटना और आखिरी में कलकत्ता जाएगा। इस मुद्दे पर विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि विभिन्न स्त्रोतों से अलग तरह की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इसलिए सरकार ने मोसुल जाकर तथ्यों की जांच करने और सच्चाई का पता लगाने की ठानी। इसके
डेटा लीक मामले में फेसबुक को एक ही दिन में लगा 395 करोड़ का झटका
डेटा लीक मामला सामने आने के बाद जहां एक तरफ पूरी दुनिया हैरान है तो वहीं दूसरी तरफ करोड़ों यूजर्स के डेटा लीक के चलते फेसबुक को भी बड़ा झटका लगा है। ख़बरों के मुताबिक, सोमवार को अमेरिकी सोशल मीडिया के शेयर करीब सात फीसदी टूट गए। इसके चलते शेयर की कीटत घटन की वजह से फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को एक दिन में करीब 395 अरब रूपये यानि 6.06 अरब डॉलर का भारी झटका लगा है। क्या है पूरा मामला दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की मदद करनेवाले ब्रिटेन की फर्म कैंब्रिज एनालिटिका पर 5 करोड़
मजीठिया के बाद केजरीवाल ने नितिन गडकरी और कपिल सिब्बल से मांगी माफी
करीब एक दर्जन से ज्यादा मानहानि के मामलों का सामना कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के बाद अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस नेता कपिल सिब्पल से भी अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। केजरीवाल ने सीनियर बीजेपी नेता गडकरी को पत्र लिखकर अपने बयान के लिए खेद जताया और केस बंद करने का आग्रह किया। दोनों नेताओं ने आपसी रजामंदी से केस को बंद करने की अर्जी कोर्ट में दे दी है। केजरीवाल ने नितिन गडकरी के भारत के सर्वाधिक भ्रष्ट लोगों की सूची में शामिल होने की
कपिल सिब्बल ने केजरीवाल की माफी स्वीकारी, बोले-किसी से लड़ना नहीं चाहते-
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने वोडाफोन कर समीक्षा मामले में अपने और अपने बेटे के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से लगाए गए आरोपों पर आम आदमी पार्टी (आप) के दोनों नेताओं की ओर से मांगी गई माफी स्वीकार कर ली। सिब्बल ने यहां पत्रकारों को बताया कि आज केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने स्वीकार किया है कि (लगाए गए) सभी आरोप बेबुनियाद थे। उन्होंने इसके लिए माफी मांगी है। हमने माफी स्वीकार कर ली है। हम किसी से लड़ना नहीं चाहते। कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल की ओर
10 का दम’ के लिए सलमान ने लिए इतने करोड़, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान
बिग बॉस’ के बाद अब सलमान जल्द ही एक नए टीवी शो ‘दस का दम’ में दिखाई देंगे। यह शो दोबारा 10 साल बाद टीवी पर आ रहा है। इससे पहले 2008 में आया था। हालांकि इस बार यह एक नए अंदाज में नजर जाएगा। खबरों के मुताबिक, इस शो के लिए सलमान करीब 78 करोड़ रुपए ले रहे हैं। एक वेबसाइट से बातचीत में चैनल के बिजनेस हेड दानिश खान से जब सलमान की फीस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं तिरछे सवालों का तिरछा ही जवाब देता हूं। जब दानिश से सवाल किया गया कि
LT ग्रेड शिक्षकों की 10768 वैकेंसी
LT Grade Teacher Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 15 मार्च को शुरू हुई राजकीय विद्यालयों में 10768 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती में हिन्दी व कम्प्यूटर विषय की अर्हता में संशोधन हो सकता है। हिन्दी विषय के सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए अर्हता के संबंध में सचिव यूपी बोर्ड नीना श्रीवास्तव 17 मार्च को ही आयोग के सचिव को पत्र भेज चुकी हैं। जबकि कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए आवश्यक अर्हता के संबंध में शासन स्तर पर मंथन हो रहा है। यूपी बोर्ड ने हिन्दी विषय के सहायक अध्यापकों की जो न्यूनतम शैक्षिक
शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन बिकवाली
देश के शेयर बाजार में सोमवार को लगातार पांचवे दिन गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 253 अंक टूटकर 32,923 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 101 अंक के नुकसान के साथ10,094 अंक पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक रुख के बीच विदेशी कोषों की निकासी से बाजार में गिरावट जारी रही। पांच दिन में 995 अंक टूटा सेंसेक्स बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33,269 अंक पर मजबूत खुलने के बाद कारोबार के दौरान 33,276 के उच्चतम स्तर तक गया। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से
सिरफिरे ने बेटी, बीवी और ससुर का गला रेता
इलाहाबाद के करेली में अबूबकर मस्जिद के पास सोमवार को एक शख्स ने अपनी बीवी, मासूम बेटी और ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तफ्तीश की और शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। करेली निवासी सलमा बेगम ने मोहम्मद उस्मान उर्फ सौरभ चौरसिया से प्रेम विवाह किया था। वह करेली में किराए पर पति व पांच साल की बेटी आईना के साथ रहती थी। कुछ माह पहले सलमा के अब्बा मोहम्मद युनूस भी बेटी
पोती ने की 90 साल की दादी की पिटाई
पोती द्वारा 90 साल की दादी की पिटाई का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आज पोती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वृद्धा की पोती 40 साल की दीपा के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ गलत तरीके से संपत्ति हथियाने का मामला भी दर्ज किया गया है। केरल मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी कर एक महीने के भीतर रिपोर्ट तलब किया है। वृद्धा की पहचान कल्याणी
