लखनऊ। कांगे्रस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि आज पूरा देश कोरोना महामारी की त्रासदी झेल रहा है। आजाद भारत ने आज तक कभी ऐसा दौर नहीं देखा था कि चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है। तालाबन्दी से उत्पन्न हालात में मध्यम वर्ग, किसान, वेतनभोगी, मजदूर और रोज कमाने- खाने वाले लोग दो वक्त की रोटी के लिये परेशान है, ऐसे समय में केन्द्र और प्रदेश सरकार को जनता के जख्म पर मरहम लगाना चाहिए, किन्तु वे आर्थिक जख्म को और अधिक
Author: admin
मुख्यमंत्री ने कहा अनलाॅक का अर्थ है अनुशासन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अनलाॅक का अर्थ है अनुशासन। कोरोना से बचाव के लिए अनलाॅक व्यवस्था के दौरान पूर्ण अनुशासन के साथ रहना आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार सतर्कता बरतने पर बल दिया है। मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड तथा नाॅन कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए हर स्तर पर संवाद आवश्यक है। उन्होंने 11 जनपदों में नोडल अधिकारी के रूप में तैनात
दिन दिहाड़े हुई डकैती के 36 घण्टे बीत गए लेकिन डकैतो तक नही पहुॅचे पुलिस के हाथ
एसीपी ने कहा 15 सीसीटीवी कैमरो की जाॅच मे मिले है अहम सुराग लखनऊ। काकोरी के आमृपाली योजना मे सचिवालय के रिटायर लेखाधिकारी के घर रविवार को हुई डकैती की वारदात को 36 घण्टो से ज़्यादा का समय बीत गया है लेकिन डकैतो की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई पुलिस की चारो टीमो के हाथ अभी खाली है। डकैती की घटना के बाद लालरंग के जूतो के आधार पर हिरासत मे लिए गए तीन लोगो से भी पुलिस डकैती के सम्बन्ध मे अभी तक कुछ भी हासिल नही कर पाई है। काकोरी पुलिस की मुसतैदी पर सवालिया निशान लगाने वाली
आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी की सहभागिता जरूरी: स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान एक विशाल यज्ञ है। 130 करोड़ देशवासियों की सहभागिता से ही यज्ञ पूर्ण होगा। हमें लोकल के लिए वोकल होना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा की हम अपने घर में जो भी समान लेकर आए वह देश में ही निर्मित किया गया हो, यह हम सभी की आत्मनिर्भरता, आत्मबल और आत्म विश्वास से ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 6 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य सर्वोपरि रहा
ठाकुरगंज मे पति ने की पत्नी की बांके से काट कर हत्या
पत्नी के चरित्र पर पति करता था शक पत्नी का हत्यारा पति फरार लखनऊ। ठाकुरगंज गंज के अलमास बाग मे रहने वाले एक रिक्शा चालक ने अपनी 37 वर्षीय पत्नी की गड़ासे से काट कर उस समय हत्या कर दी जब उसके घर मे पत्नी के अलावा और कोई नही था । पत्नी की हत्या कर घर से बाहर निकल रहे रिक्शा चालक ने घर के बाहर मौजूद अपनी पुत्री से कहा कि आज मैने तुम्हारी मंा की हत्या कर दी है ये कह कर पत्नी का हत्यारा पति फरार हो गया । सूचना पाकर ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुॅची
काकोरी मे दिन दिहाड़े रिटायर सचिवालय कर्मी के घर डकैती
असलहो के दम पर नकदी और ज्वैलरी लूट ले गए डकैत तीन हिरासत मेें लखनऊ। लखनऊ मे पुलिस अयाुक्त प्रणाली लागू करने का मक़सद था कि अपराध की वारदातो पर लगाम लगे लेकिन पुलिस से अपराधी इतने ज़्यादा बेखौफ हो गए है कि वो अब दिन दिहाड़े डकैती जैसी वारदात को अन्जाम देने से भी नही डर रहे है। पुलिस को चुनौती देने वाली दिन दिहाड़े डकैती की सनसनीखेज़ घटना आज काकोरी थाना क्षेत्र के आमृपाली योजना मे रहने वाले सचिवालय के रिटायर लेखाधिकारी के घर हुई । डोर बेल बजा कर घर के अन्दर दाखिल हुए डकैतो ने पति
आईएएस सुधीर बोबडे के खिलाफ शिकायत का संज्ञान लिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा आईएएस अफसर तथा श्रम आयुक्त सुधीर बोबडे के खिलाफ दी गयी शिकायत का संज्ञान लिया है. उन्होंने श्री बोबडे का मजदूरों को दिए जाने वाले वेतन के संबंध में 1.07 मिनट का एक विडियो क्लिपिंग प्रस्तुत करते हुए कार्यवाही की मांग की थी। नूतन ने कहा था कि संसद ने मजदूरों की सुरक्षा के लिए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम तथा वेतन संदाय अधिनियम बनाए, जिनमे मजदूरों को समय से न्यूनतम मजदूरी देने के प्रावधान हैं. प्रदेश सरकार ने हाल में पारित यूपी कतिपय श्रम अधिनियमों से अस्थायी छूट अध्यादेश 2020 में
कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं की गिरफ्तारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गरीबों, प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के ’अपराध’ में पिछले 25 दिनों से योगी सरकार ने जेल में डाल रखा है। उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। यूपी कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि हमारे अध्यक्ष लल्लू की रिहाई के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता गांधी जी के प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे से मौन प्रतिवाद कर रहे थे। उप्र सरकार इतनी भयभीत है कि उसे मौन प्रतिवाद से भी डर लगता है। बड़े पैमाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं कि गिरफ्तारी
योगी सरकार ने 10 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में भेजे 1000-1000 रुपए
लखनऊ। यूपी सरकार ने शनिवार को 10 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों के खाते में 1000-1000 रुपए धनराशि भेजी है। ये धनराशि सरकार ने बैंक ट्रांसफर के तहत डायरेक्ट भेजी है। कुल 104 करोड़ 82 लाख रुपए शनिवार को योगी सरकार द्वारा भेजे गए हैं। सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कई मजदूरों से बातचीत भी की।सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद उन्हें कार्य भी दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 35 लाख कामगारों और श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने और सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम
मायावती ने की सरकार की तारीफ
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने आजमगढ़ में दलित युवती के कथित उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। मायावती ने ट्वीट किया कि आजमगढ़, कानपुर या उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में दलित या अन्य किसी भी जाति एवं धर्म की बहन-बेटी के उत्पीड़न का मामला हो, उसकी जितनी भी निन्दा की जाये, वह कम है। उन्होंने ट्वीट किया, इसके दोषी किसी भी धर्म या जाति के हो, वे किसी भी पार्टी के बड़े से बड़े नेता हो या कितने भी प्रभावशाली क्यों ना हो, उनके विरुद्ध तुरन्त
