रूस के साइबेरिया प्रांत के केमरोवो शहर के एक शॉपिंग मॉल में रविवार को आग लगने से मरने वालों की तादाद सोमवार को बढ़कर कम से कम 64 हो गई। रूस के आपातकालीन सेवा मंत्री व्लादिमीर पुत्शकोव ने यह जानकारी दी। इस अगलगी को सोवियत संघ के विघटन के बाद से रूस की सबसे भयानक आग दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है। कई लोग लापता पुत्शकोव ने कहा, केमरोवो शहर के विंटर चेरी मॉल (जिमवाया विश्नाया) में रविवार को लगी आग पर नियंत्रण पाने के बाद सोमवार को 64 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। छह शव
Author: admin
पाक की सात कंपनियों से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा
पाकिस्तान की सात कंपनियों से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। अमेरिकी सरकार ने पिछले सप्ताह जारी सूची में इनके नाम शामिल किए हैं। यह कंपनियां कथित तौर पर परमाणु कारोबार में संलिप्त हैं। इसे पाकिस्तान के एनएसजी में शामिल होने के प्रयासों पर कुठाराघात बताया जा रहा है। अमेरिका के ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी ने पिछले सप्ताह प्रकाशित फेडरल रजिस्टर में कुल 23 कंपनियों को शामिल किया है। पाकिस्तानी कंपनियों के अलावा इस सूची में दक्षिणी सूडान की 15 ओर सिंगापुर की एक कंपनी शामिल है। ब्यूरो ने कहा है कि सभी पाकिस्तानी कंपनियों के बारे में
बीजिंग के सीक्रेट दौरे पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन!
चीन की मीडिया में आज इस बात की अटकलें जोरों पर हैं कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन राजधानी बीजिंग में मौजूद हैं। चीन और उत्तर कोरिया की सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद यह अटकलें लगाई जा रही है। बहरहाल, किम की यात्रा के बारे में किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है तो अपने पिता की मृत्यु के बाद वर्ष 2011 में सत्ता में आने के बाद से यह किम की पहली विदेश यात्रा होगी। चीन के विदेश मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उसे इस
ज्ञान बांटने की बजाए अर्जित को गिरफ्तार करें नीतीश
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के आरोपित पुत्र अर्जित शाश्वत की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद यादव ने देश को साम्प्रदायिक हिंसा से बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्यमंत्री से अर्जित की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘लालू जी ने देश को सांप्रदायिक हिंसा से बचाने के लिए आडवाणी जी को गिरफ़्तार किया था लेकिन बिहार को बचाने के लिए नीतीश
ठक-ठक’ गैंग ने पूर्व पुलिस कमिश्नर की कार से चुराए आईपैड-नकदी
राजधानी दिल्ली में अपराधी किस कदर बेखौफ हैं इस बात का पता इसी से लगाया जा सकता है कि ‘ठक-ठक’ गैंग ने दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर की कार से एक आईपैड व 20 हजार रुपये नकदी से भरा एक बैग चुरा लिया। पुलिस ने बताया यह घटना शनिवार को तब हुई, जब पूर्व कमिश्नर बी.के. गुप्ता और उनके दोस्त उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र में मजनूं का टीला के पास एक कार से दूसरी कार में सामानों को रख रहे थे। पुलिस अधिकारी जतिन नरवाल ने कहा, जब बी.के. गुप्ता और उनके दोस्त सामान को एक कार से
ज्यादा दिन के अनशन से पड़ सकता है दिमाग पर असर
अन्ना हजारे इस समय राजधानी में अनिश्चितकलीन भूख हड़ताल पर हैं। ऐसे में ज्यादा दिनों के अनशन से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि शुरुआत इसकी डिहाइड्रेशन से होगी, अगर अनशनकारी सात दिन तक ऐसा कर ले तो उसके दिमाग पर भी असर पड़ सकता है। क्योंकि कुछ नहीं खाने से दिमाग में शुगर की मात्रा कम हो जाएगी। बत्रा अस्पताल के डॉ. नबजीत तालुकदार बताते हैं कि अगर कोई अनशन करने वाला व्यक्ति लगातार पानी न पिए तो उसे डिहाइड्रेशन की दिक्कत होती है। वहीं उसकी उम्र क्या है, इस बात पर भी
गुरुवार से सोमवार तक बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम
इस सप्ताह गुरुवार से यानी 29 मार्च से देश के सभी प्रमुख बैकों में शनिवार को छोड़कर अगले सोमवार तक बंद रहेंगे। इसलिए ध्यान रहे कि बैंक से जुड़ा आपका कोई जरूरी काम है तो उसे इसी बुधवार तक ही निपटा लें। पहले कहा जा रहा था कि बैंक 29 मार्च से 1 अप्रैल तक लगातार बंद रहेंगे। लेकिन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन ने साफ किया है कि शनिवार को बैंक पूर्वत खुले रहेंगे। इस दिन आम दिनों की भांति ही काम होगा। सोमवार तक इसलिए बंद रहेंगे बैंक दरअसल 29 मार्च को महावीर जयंती है और फिर 30
दिल्ली की जनसंख्या से भी ज्यादा लोगों ने किया आवेदन, 31 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे की नौकरी के लिए दिल्ली की जनसंख्या से भी ज्यादा लोगों ने आवेदन किए हैं। अभी तक करीब दो करोड़ से अधिक लोगों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आपको बता दें कि रेलवे की 90 हजार पदों में भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च है। रेलवे ने बताया कि उसे करीब एक लाख रिक्त पदों के लिए दो करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। समूह ग और समूह घ के 90 हजार पदों और रेल सुरक्षा बल के 9500 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होनी है। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, अभी
सरकार के खिलाफ TDP और YSR के बाद आज कांग्रेस
वाईएसआर और टीडीपी के बाद अब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा महासचिव को भेज दिया है। वहीं कांग्रेस ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय किया है और इसे मंगलवार को पेश किया जाएगा। इसको लेकर पार्टी ने लोकसभा में अपने सांसदों को तीन पंक्तियों का व्हिप जारी कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताेव मल्लिकार्जुन खड़गे पेश करेंगे। पार्टी ने बताया कि खड़गे इस बारे में विभिन्न दलों से सम्पर्क कर रहे हैं ताकि प्रस्ताव पर समर्थन
बहुविवाह और निकाह हलाला पर संविधान पीठ करेगी विचार
निकाह हलाला और बहुविवाह (चार शादियां) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पांच सदस्यीय संविधान पीठ विचार करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस संबंध में विचार करते हुए मामले में केंद्र सरकार से जवाब भी मांगा है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की तीन सदस्यीय पीठ ने समानता के अधिकार का हनन और लैंगिक न्याय सहित कई बिंदुओं पर दायर जनहित याचिकाओं पर विचार किया। पीठ ने इस दलील पर भी विचार किया कि 2017 में संविधान पीठ के बहुमत के फैसले में तीन तलाक को असंवैधानिक करार देने वाले प्रकरण से बहुविवाह और निकाह हलाला के
