अब iphone उपभोक्ता व्हाट्सएप पर ही देख सकेंगे

व्हाट्सएप ने आईफोन उपभोक्ताओं के लिए एक नया फीचर शुरू किया है जिसमें व्हाट्सएप पर भेजा गया वीडियो चलाने के लिए अब यूट्यूब नहीं खोलना पड़ेगा। इस एप के तहत अगर आपके व्हाट्सएप पर कोई यूट्यूब वीडियो की लिंक आती है तो इसे देखने के लिए आपको व्हाट्सएप से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यूट्यूब वीडियो आपकी चैट विन्डो पर ही चलने लगेगा। व्हाट्सएप के बीटा प्रोग्राम की निगरानी करने वाली एक वेबसाइट के अनुसार यह सुविधा पाने के लिए उपभोक्ताओं को एप्पल प्ले स्टोर पर जाकर अपना व्हाट्एप अपडेट करना होगा। इसमें कुछ अन्य सुधार भी किए गए हैं। उपभोक्ताओं को

Read More

5 मिनट में 48% बैटरी होगी चार्ज, जानें किस कंपनी ने किया कमाल

अगर आप स्मार्टफोन के बैटरी बैकअप को लेकर परेशान हैं तो आपको जानकार खुशी होगी कि जल्द ही एक ऐसा स्मार्टफोन आने वाला है जिसको मात्र पांच मिटन जार्च करने पर 48 फीसदी बैटरी चार्ज हो जाती है। यह कारनामा चीनी कंपनी Huawei ने करके दिखाया है। हुवावे के वॉट लैब ने फास्ट चार्जिंग की नई तकनीक विकसित की है। इसके इस्तेमाल से स्मार्टफोन की बैटरी 10 गुना ज्यादा तेजी से चार्ज हो जाएगी। हुवावे ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। साल 2015 में दी थी जानकारी  2015 में कंपनी ने दो वीडियो

Read More

Instagram में दिखेगा लास्ट एक्टिविटी स्टेटस

फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम जल्द ही नया फीचर लेकर आ रहा है जो यूजर की लास्ट एक्टिविटी स्टेटस का ब्यौरा देगा। कंपनी ने इस फीचर को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है और इसमें भारत का नाम भी शामिल है। जल्द ही सभी यूजर के पास पहुंच जाएगा। यह फीचर डायरेक्ट मैसेज के सेक्शन में दिखाई देगा। इसमें यह भी जानकारी मिलेगी कि यूजर ने इंस्टाग्राम पर जो एक्टीविटी की थी वह कितनी देर पहले और कितने समय तक के लिए की गई थी। साथ ही यह इस बात की जानकारी भी देगा कि यूजर वर्तमान समय में एप

Read More

अगर प्लान कर रहे हैं Destination Wedding तो इन बातों का रखें ध्यान

डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन ऐसी वेडिंग की योजना बनाते समय ऐसी कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं, जिससे बाद में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। ‘स्टारस्ट्रक वेडिंग डिजाइनर्स’ की आशमीन मुंजाल और ‘स्टाइल डॉट इंक’ की स्टाइलिस्ट और संस्थापक मेहा भार्गव ने डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाने के दौरान ध्यान रखने योग्य बातों के संबंध में ये सुझाव दिए हैं : -अगर आप इटली, फ्रांस, जापान, स्पेन या जर्मनी में शादी की योजना बना रहे हैं तो फिर स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने में दिक्कतों का सामना करना

Read More

इन डिजाइनर कुशन कवर से यूं सजाएं घर का कोना

घर को सजाने के लिए अक्सर हम ऐसी एक्सेसरीज खरीदते हैं, जो ट्रेंडी होने के साथ-साथ यूनिक भी हो। फिर चाहे वह ड्राइंग रूम में सजे कॉर्नर हो या फिर सोफे पर रखे कुशन। इन दिनों बाजार में कुशन की काफी वैरायटी लोगों को खूब लुभा रही है। घर को डेकोरेट करने के लिए सिर्फ एक चीज ही काफी नहीं होती, बल्कि घर में रखी सभी चीजों का परफेक्ट होना जरूरी है। घर में रखा छोटे से छोटा सामान भी घर की लुक बदल सकता है। कॉर्नर से लेकर कर्टन्स तक की मैचिंग होना जरूरी है। नए सोफे पर रखे

Read More

गोल्ड-सिल्वर को कहें बाय-बाय, ऑक्सिडाइज जूलरी का है जमाना

जूलरी का क्रेज महिलाओं में हमेशा से ही रहा है। शादी-पार्टी में जाना हो या फिर बर्थ- डे पार्टी में, महिलाओं को हर फंक्शन में कुछ नया चाहिए। ताकि पार्टी में दूसरों से डिफरेंट लग सकें। ऐसे में गोल्ड और सिल्वर जूलरी में हर बार नई वैरायटी पहनना संभव नहीं होता, इसलिए बाजार में मौजूद ऑक्सिडाइज जूलरी महिलाओं की इस पसंद पर खरी उतर रही है। यह हर कलर, डिजाइन में मौजूद है। इतना ही नहीं हल्की से लेकर भारी हर वेट में भी यह ऑक्सीडाइज जूलरी मौजूद है, जो दिखने में स्टाइलिश के साथ-साथ ट्रैंडी लुक भी देती है।

Read More

स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है पनीर बेसन चीला

साम्रगी 1 कटोरी बेसन टेस्ट के अनुसार नमक छोटी चम्मच काली मिर्च बारीक कटी प्याज और पनीर बारीक कटा टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया अजवायन बेसन का चीला बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन में काली मिर्च, नमक, हरी मिर्च, धनिया, अजवायन मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट पतला बनाएं जिसे आप तवे पर फैला सकें। पैन में घी डालकर हल्का ब्राउन होने तक चीले को सेकें। इसके बाद इसमें बारीक कटी प्याज और पनीर और टमाटर ऊपर से रखें और फिर से एक बार सेकें। लाल चटनी के साथ परोसें।

Read More

अब डेबिट कार्ड भी देगी यह कंपनी, मिलेंगे कई लुभावने ऑफर

डिजिटल भुगतान में तेजी के बावजूद एटीएम से पैसा निकालने के लिए डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है। इसे देखते हुए पेटीएम पेमेंट बैंक ने भी डेबिट कार्ड देने की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने अपने इस कार्ड पर लुभावने ऑफर की भी पेशकश की है। पहले से चल रही थी तैयारी पेटीएम भुगतान बैंक की मूल कंपनी पेटीएम और वन97 कम्यूनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने कहा कि डिजिटल डेबिट कार्ड की सुविधा कंपनी पहले से ही दे रही थी। लेकिन ग्राहकों के बीच फिजिकल डेबिट कार्ड की पसंद को देखते

Read More

कंपनियों के उत्साहजनक नतीजों से सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

कंपनियों के तिमाही परिणाम उत्साहजनक रहने के बीच विदेशी पूंजी के सतत प्रवाह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 131 अंक की बढ़त देखी गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 130 अंक की उछाल के साथ 35,391 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)का निफ्टी भी 25 अंक चढ़कर 10,842अंक पर खुला। बिकवाली से घटी बाजार की बढ़त बाजार में तेजी का फायदा उठाने के लिए निवेशकों की बिकवाली का बाजार पर दबाव देखा गया। इसकी वजह से दोपहर 1.34 बजे तक सेंसेक्क 82 अंक बढ़कर 35,343 अंक पर कारोबार कर

Read More

अपने बिजनेस को दें नई उड़ान, लॉन्च हुआ वॉट्सएप business app

फेसबुक ने बुधवार को वॉट्सएप बिजनेस एप लॉन्च कर दी। यह बिजनेस एप छोटे व्यवसाय के लिए लॉन्च की गई है। वॉट्सएप के द्वारा इस पहल की शुरुआत सबसे पहले पिछले साल सितंबर में हुई थी। यह एप गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। फिलहाल ये एप इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, यूके और यूएस में उपलब्ध होगा और आने वाले कुछ हफ्तों में यह भारत में भी उपलब्ध हो जाएगा। इस फीचर से फेसबुक और ट्विटर की तरह वॉट्सऐप में भी बिज़नेस अकाउंट वेरिफाई किए जायेंगें। इन वेरिफाईड अकाउंटस के सामने ग्रीन टिक बना दिखाई देगा।

Read More

Scroll Up