एर्दोगन दूसरी बार तुर्की के राष्ट्रपति बने

तुर्की के राष्ट्रपति रोसेप तैय्यप एर्दोगन रविवार को हुए चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की। इसके साथ ही वे दूसरी बार तुर्की के राष्ट्रपति बनेंगे। एर्दोगन को अब तक हुई 97.7 फीसदी मतगणना में 52.54 फीसदी वोट मिले। जबकि विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) के उम्मीदवार मुहर्रम इंजे को 30.68 फीसदी वोट मिले। इसके अलावा तुर्की में प्रधानमंत्री पद खत्म कर दिया गया है। राष्ट्रपति ही अब कैबिनेट की नियुक्ति करेगा। मतगणना को लेकर विपक्ष शिकायत कर रहा है लेकिन इसके साथ ही सत्ता पर एर्दोगन की पकड़ मजबूत हो गई है। गौरतलब है कि 15 वर्ष

Read More

भारतीय छात्रों की नई पसंद बना कनाडा

अमेरिका और ब्रिटेन जहां अपने वीजा नियमों को सख्त कर भारतीय छात्रों की राह मुश्किल कर रहे हैं, वहीं कनाडा ने अपने वीजा नियमों को आसान करने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते कनाडा अब भारतीय छात्रों की नई पसंद बनता जा रहा है। बीते एक साल में ही कनाडा में पढ़ाई के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में करीब 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कनाडा ने चीन, भारत, वियतनाम और फिलीपींस देशों के लिए ‘स्टुडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम’ (एसडीएस) योजना की शुरुआत की। इसके अलावा वीजा प्रक्रिया में तेजी के लिए भारत में स्थानीय कर्मचारियों की संख्या

Read More

ट्रंप अब अमेरिकी प्रौद्योगिकी में चीन के निवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब चीन की प्रौद्योगिकी कंपनियों का निवेश है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि राष्ट्रपति टूंप जल्द अमेरिका की प्रौद्योगिकियों में चीन के निवेश के खिलाफ नए उपायों की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस कदम से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध और तेज हो जाएगा। खबरों के अनुसार , यह भी अमेरिका द्वारा चीन के 50 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर शुल्क लगाने के कदम जैसा होगा। अमेरिका का कहना है कि चीन के अनुचित व्यापार व्यवहार को रोकने के

Read More

पाकिस्तान नहीं लौटेंगे नवाज शरीफ

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लंदन के एक अस्पताल में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखी गईं अपनी पत्नी को छोड़कर भ्रष्टाचार के आरोप का सामना करने पाकिस्तान लौटने की संभावना खारिज कर दी। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज की 68 वर्षीय पत्नी कुलसुम गले के कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले साल से लंदन के एक अस्पताल में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। 14 जून को कुलसुम को दिल का दौरा पड़ने के बाद आईसीयू में रखा गया है। नवाज ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि जब कुलसुम वेंटिलेटर पर हो, तो ऐसी हालत में वह पाकिस्तान

Read More

नाइजीरिया: किसानों व चरवाहों के बीच झड़प में 86 मरे,

नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हुई हिंसक झड़प में 86 लोगों की मौत हो गई। यह झड़प गुरुवार को उस समय शुरू हुई थी, जब जनजातीय बेरोम किसानों ने फुलानी चरवाहों पर हमला किया था, जिसमें पांच चरवाहों की मौत हो गई थी। इसके बाद चरवाहों ने शनिवार को जवाबी हमला किया, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई। इस क्षेत्र में जनजातीय समूहों के बीच हिंसा का लंबा-चौड़ा इतिहास रहा है। देश के तीन हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस आयुक्त अंडी एडी ने कहा कि इस खूनी झड़प के बाद पता चला कि

Read More

भारत-चीन का दबाव आया काम, OPEC ने लिया बड़ा फैसला

सऊदी अरब की अगुआई वाले तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक ने शुक्रवार को कच्चे तेल का उत्पादन एक लाख बैरल प्रतिदिन तक बढ़ाने का ऐलान किया। इससे कच्चे तेल के दामों में अगले कुछ दिनों में गिरावट आने के आसार हैं। वियना में शुक्रवार को हुई औपचारिक बैठक में सऊदी अरब अपने धुरविरोधी ईरान को तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए राजी करने में सफल रहा। सऊदी के ऊर्जा मंत्री खालिद फालिह ने कहा कि बड़े उपभोक्ता देशों की चिंता को ध्यान में रखकर और आपूर्ति में कमी न होने देने के लिए यह निर्णय लिया गया। 14 देशों वाले

Read More

सऊदी अरब में कल से महिलाएं कर सकेंगी ड्राइव

रविवार 24 जून से सऊदी अरब की सड़कों पर नई सुबह दिखाई दिखाई देगी। दरअसल, इस रविवार यानि कल से सऊदी अरब में पहली बार महिलाएं गाड़ी चला सकेंगी। आपको बता दें कि अभी तक दुनिया में सिर्फ सऊदी अरब में ही महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध था। जिसे कुछ दिन पहले सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया था। इस फैसले के बाद महिलाओं को गाड़ी चलाने का प्रशिक्षण देने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाने लगे। मगर लाइसेंस मिलने के बाद भी महिलाओं को 24 जून का इंतजार था, जो कि कल

Read More

दुनिया भर में निंदा के बाद ट्रंप ने बदली प्रवासी नीति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित प्रवासी नीति में बदलाव किया है। बदलाव के चलते अब बच्चे प्रवासी मां-बाप से अलग नहीं होंगे। इस आदेश में कहा गया है कि अब अवैध प्रवासी परिवारों को एकसाथ हिरासत में लिया जाएगा। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोगों को उनके बच्चों से अलग कर दिया जा रहा था। पिछले कुछ हफ्तों में ऐसे 2,300 बच्चों को उनके मां-बाप से जुदा किया गया। इस नीति की अमेरिका और दुनिया भर में कड़ी निंदा हुई। नए आदेश में कहा गया है कि अगर माता-पिता के हिरासत में लिए जाने से बच्चों

Read More

तीन मिनट पहले लंच पर गया तो काट ली सैलरी

जापान की एक कंपनी ने अजीब वजह से अपने कर्मचारी की सैलरी काट ली। कर्मचारी की सिर्फ इतनी गलती थी कि वह लंच के लिए तीन मिनट पहले चला गया। जापान में यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना हुआ है। लोग कर्मचारी का बचाव करते हुए कंपनी का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी जापान के शहर कोब में वॉटरवर्क्स ब्यूरो में काम करता है। लंच ब्रेक दोपहर एक बजे से शुरू होता है, लेकिन वह 12:57 पर ही चला गया। इस बारे में जैसे ही कंपनी के बॉस को पता चला कि कर्मचारी तीन मिनट पहले ही

Read More

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर होने का किया ऐलान,

अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से बाहर होने का ऐलान कर दिया। यूएन में अमेरिका की अम्बेस्डर निकी हेली ने परिषद पर इजरायल के खिलाफ राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया। हेली ने कहा कि रूस, चीन, क्यूबा और मिस्र जैसे देशों ने उसकी परिषद में सुधार करने की कोशिशों में भी रोड़ा अटकाया। अमेरिका लंबे समय से 47 सदस्यीय इस परिषद में सुधार की मांग कर रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग से किए गए ऐलान में हेली के साथ देश के रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो भी मौजूद थे। हेली ने परिषद पर असल में मानवाधिकार उल्लंघन

Read More

Scroll Up